Search This Blog

Saturday, February 21, 2015

प्रश्न- वैदिक काल में सभा और समिति क्या होती थी ?

प्रश्न- वैदिक काल में सभा और समिति क्या होती थी ?

उत्तर - सभा एक ग्राम संस्था थी और समिति एक केंद्रीय संस्था थी।  वैदिक साहित्य में सभा एक ग्राम संस्था के रूप में और समिति एक राजनैतिक संस्था के रूप में उल्लेखित है। राजा समिति की बैठकों में भाग लेता था।  समिति में राज्य की समस्याओं पर वाद विवाद भी होता था। 

अथर्ववेद में सभा और समिति को प्रजापति की दो पुत्रियां कहा गया है। ये संस्थाय राजा की निरकुंशता पर
प्रभावशाली नियंत्रण रखती थी। 

Saturday, February 14, 2015

प्रश्न- प्रबल जाति (dominant Caste ) क्या होती है ?

प्रश्न- प्रबल जाति (dominant Caste ) क्या होती है ?

उत्तर - जाति व्यवस्था के अंतर्गत कोई मध्यम या उच्च मध्यम वर्गीय जाति जिसकी जनसंख्या काफी बड़ी हो और उसके पास भूमि स्वामित्व के नवार्जित अधिकार हों। 

प्रबल जातियां उन पुरानी जातियों का स्थान ग्रहण कर लेती हैं जो पहले अपनी प्रबलता का प्रयोग करती थीं। 

प्रश्न- सामाजिक रचनावाद क्या होता है ?

प्रश्न- सामाजिक रचनावाद क्या होता है ?

उत्तर- सामाजिक रचनावाद वास्तविकता की व्याख्या करते समय प्रकृति की तुलना में समाज पर अधिक बल देता है। यह जीव विज्ञानं व प्रकृति की वजाय सामाजिक संबंधों, मूल्यों और अन्तः क्रियाओं को वास्तविकता का अर्थ तथा विषयवस्तु निर्धारित करने में निर्णायक मानता है। 

सामाजिक रचनावाद के अनुसार लिंग, बुढ़ापा, अकाल आदि चीजें भौतिक या प्राकृतिक होने के वजाय सामाजिक अधिक है। 

Sunday, February 8, 2015

प्रश्न - महाद्वीप क्या होते हैं ?

प्रश्न - महाद्वीप क्या होते हैं ?

उत्तर -सागर तल से ऊपर उठे हुए पृथ्वी के विशाल भू-भाग हैं, जो चारों ओर से या अधिकांश ओर से महासागरों से घिरे होते हैं। 

विश्व में कुल सात महाद्वीप हैं-

1. एशिया 
2. यूरोप 
3. अफ्रीका 
4. उत्तरी अमरीका 
5. दक्षिणी अमरीका 
6. ऑस्ट्रेलिया और 
7. अंटार्टिका 


जिनमें एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है 
जबकि ऑस्ट्रेलिया सबसे छोटा है। 
अंटार्टिका जनशून्य महाद्वीप है। 
उत्तरी गोलार्द्ध - एशिया, यूरोप,उत्तरी अमरीका 
दक्षिणी गोलार्द्ध - ऑस्ट्रेलिया व अंटार्कटिका 

भूमध्य रेखा के दोनों ओर - दक्षिणी अमरीका व अफ्रीका 

Friday, February 6, 2015

प्रश्न- किडनी को स्वस्थ कैसे रखा जाये ?

प्रश्न- किडनी को स्वस्थ कैसे रखा जाये ?

 उत्तर-हमारा अच्छा स्वास्थ्य हमारी किडनियों पर निर्भर करता है।  किडनी को स्वस्थ रखने वाले आहार निम्न हैं जिनसे किडनी को स्वस्थ रखा जा सकता है। 


1. ऑलिव ऑयल - किडनी के लिए अच्छा होता है। 

2. दही - प्रोबिओटिक बैक्टीरिया किडनी की सफाई करते हैं। 

3. करौंदा - इसके एंटीऑक्सीडेंट किडनी से यूरिक एसिड को बाहर निकालता है। 

4. लाल शिमला मिर्च - इसमें विटामिन A, C, B6 फोलिक एसिड होता है। 

5. अदरक - किडनी से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। 

6. जामुन - इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। 

7. पत्ता गोभी - इसमें पोटैशियम की मात्रा होती है। 

8. लाल अंगूर - किडनी को स्वस्थ रखते हैं। 

9. धनिया - इसको पीने से किडनी स्टोन की समस्या दूर होती है। 

10. सेब - यह पूरे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। 

11. स्ट्राबेरी - यह हृदय व किडनी दोनों के लिए अच्छी होती है। 



Wednesday, February 4, 2015

प्रश्न- गहन खेती क्या होती है ?

प्रश्न- गहन खेती क्या होती है ?

उत्तर- इस प्रकार की खेती में एक ही भूमि पर वर्ष में कई फसलें उत्पन्न की जाती है और अधिक उत्पादन के लिए उत्तम बीज , उर्वरक , उपकरण काम में लिए जाते हैं। 


यह खेती भारत, चीन,बांग्लादेश , श्रीलंका, जापान आदि देशों में होती है। 

प्रश्न- इब्नबतूता कौन था ?

प्रश्न- इब्नबतूता कौन था ?

 उत्तर- इब्नबतूता मोरक्को (अफ्रीका) का निवासी था जो 12 सितम्बर 1333 ई. को भारत का भ्रमण करने आया था।  


इब्नबतूता 

सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक ने उसे दिल्ली का प्रधान काजी नियुक्त किया था। तुगलक ने उसे 1342 ई. में अपना राजदूत बनाकर चीन भेजा।  उसकी प्रमुख पुस्तक का नाम 'किताब -उल -रेहला ' था। 

Tuesday, February 3, 2015

प्रश्न- जनहित या लोकहितवाद क्या होता है ?

प्रश्न- जनहित या लोकहितवाद क्या होता है ?

उत्तर- जनहित (पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन -PIL ) जीवन की मूल आवश्यकताओं , पर्यावरण , शोषण , वालश्रम या स्त्रियों का शोषण आदि विषयों से सम्बंधित होते हैं।  जनहित में किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा केवल सूचित करने पर न्यायलय स्वम उसकी जाँच कराकर जनहित में निर्णय देता है।  इस प्रकार के वाद उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय में ही पेश किये जा सकते हैं। 


प्रश्न- भारत के किन दो संघ राज्य क्षेत्रों में विधान सभाएं हैं ?

प्रश्न- भारत के किन दो संघ राज्य क्षेत्रों में विधान सभाएं हैं ?

उत्तर- भारत में संघ राज्य क्षेत्र सात  जिनके नाम निम्न हैं-

1. दिल्ली, 
2. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 
3. लक्षद्वीप , 
4. दादरा और नगर हवेली, 
5. दमन और द्वीप , 
6. पुदुचेरी तथा 
7. चंडीगढ़।  

पुदुचेरी 

दिल्ली 


इनमें से केवल दो संघ राज्य दिल्ली और पुदुचेरी में ही विधान सभा हैं।